ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

दिल्ली-एनसीआर में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार का दिन भी लोगों के लिए गर्मी और उमस से भरा रहा। लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रात तक दिल्ली वासियों को गर्मी से कुछ निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के इलाके में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

रात के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना

विभाग के अधिकारियों ने बारिश के बावजूद तापमान में गिरावट की संभावना कम है। अनुमान है कि दिन का तापमान 42 डिग्री के आसपास हो सकता है। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। बता दें, पिछले एक हफ्ते के ज्यादा वक्त से दिल्ली-एनसीआर के लोग भारी उमस और गर्मी का सामना कर रहे हैं

दिल्ली समेत इन इलाकों में परिस्थितियां अनुकूल 

इसके अलावा IMD द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में मानसून आज बिहार के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों समेत पूरे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों की ओर आगे बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत दिल्ली में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। यहां अगले 48 घंटों (30 जून से 1 जुलाई के बीच) मानसून पहुंचने की संभावना है।

गुरुवार को दिल्ली में दस्तक दे सकता है मानसून

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। IMD का अनुमान है कि यहां मानसून 30 जून या एक जुलाई को दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने दोनों ही दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में आमतौर पर 27 जून के आसपास मानसून आता है।