ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

Delhi News: दिल्ली कैबिनेट ने 1950 बसें खरीदने की दी अनुमति, फ्री राशन योजना को भी बढ़ाया

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने 1950 बसें खरीदने की अनुमति दी है। ये बसें अगस्त से सितंबर तक आनी शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा 4800 बसों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। अभी दिल्ली सरकार के बेड़े में 7200 बसें हैं।

जल्द ही नई बसों का बेड़ा पहुंचेगा और बसों की संख्या 13 हजार के पार हो जाएंगी। पूरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। कुछ बसें सड़कों से हटेंगी तो 2024 तक 1100 बसें सड़कों पर रहेंगी।

अर्बन फार्मिंग को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके तहत लोग अपने घरों में छतों पर अर्बन फार्मिंग करना चाहेंगे तो सरकार उनकी मदद करेगी।इसके अलावा गरीबों को फ्री राशन योजना को 30 सितंबर तक बढाया गया। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने बजट में अर्बन फार्मिंग की बात की थी।

इसको हमने 2 हिस्सों में बांटा है एक जो लोग अपने घर के इस्तेमाल के लिए सब्जियां या फल उगाना चाहते हैं और दूसरा जो अपने व्यवसाय के रूप में फार्मिंग करना चाहते हैं। हम बड़े स्तर पर विशेषज्ञों को नियुक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ हम मिलकर काम करेंगे। ये विशेषज्ञ पूरी दिल्ली में 400 वर्कशॉप आयोजित करेंगे जिसमें लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी।