ब्रेकिंग
बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया

UP Flood: यूपी में तीन जिलों के 6 गांव बाढ़ से प्रभावित, बलिया में घाघरा खतरे के निशान के ऊपर…सरकार बोलीं- स्थिति चिंताजनक नहीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के तीन जिलों के छह गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि सरकार ने दावा किया है कि वर्तमान में प्रदेश के सभी तटबंध सुरक्षित हैं और कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक स्थिति नहीं है। प्रदेश के राहत आयुक्‍त रणवीर प्रसाद ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

प्रसाद ने बताया कि 24 घंटो में प्रदेश के दस जिलों में 25 मिलीमीटर या उससे अधिक वर्षा दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गोंडा, मऊ, सीतापुर जिलों के छह गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। राहत आयुक्‍त ने कहा कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में औसतन 10.3 मिमी वर्षा हुई। उन्होंने बताया कि इस प्रकार प्रदेश में एक जून से अब तक 248 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 416.4 मिमी के सापेक्ष में 60 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि बदायूं जिले में गंगा नदी व लखीमपुर खीरी ज़िले में शारदा नदी, बलिया में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के वर्षा से प्रभावित 35 जिलों में तलाशी एवं बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) और पीएसी की 55 टीमें तैनात की गयी हैं।