ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

श्री कृष्ण के बाद महर्षि वेदव्यास और संजय ने भी दिया था गीता का उपदेश, इनको समझाया था श्लोकों का अर्थ

द्वापरयुग में महाभारत के युद्ध से पहले भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. ऐसा माना जाता है कि पांडू पुत्र अर्जुन वो पहले शख्स थे जिन्होंने गीता के परम पावन उपदेशों का श्रावण किया था.

लेकिन धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, श्री कृष्ण ने भगवद गीता की व्याख्या सर्व प्रथम सूर्यदेव के समक्ष की थी. हालांकि, उस समय में सूर्य देव देवता के रूप में न होकर अपितु मनुष्य रुपी राजा के रूप में अवतरित हुए थे. इसी कड़ी में, महर्षि वेदव्यास वो व्यक्ति थे जिन्होंने न सिर्फ महाभारत ग्रन्थ का निर्माण किया था अपितु देवताओं में सर्वश्रेष्ठ को गीता का ज्ञान भी दिया था.

दरअसल, जब श्री कृष्ण महाभारत के युद्ध से पूर्व कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का ज्ञान दे रहे थे. तब उस समय संजय अपनी दिव्य दृष्टि की सहायता से सब कुछ साक्षात देख पा रहे थे. इसलिए जैसे जैसे श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता के एक एक श्लोक के बारे में समझाया ठीक वैसे वैसे ही संजय भी धृतराष्ट्र को गीता के एक एक श्लोक का अर्थ बताते जा रहे थे.

वहीं, जब महर्षि वेदव्यास जी ने महाभारत ग्रन्थ की रचना का मन बनाया, तब उन्होंने प्रथम पूज्य श्री गणेश को ग्रन्थ के लेखन हेतु चुना. महर्षि वेदव्यास गीता के उपदेशों की व्याख्या करते चले गए श्री गणेश यह सब लिखते सुनते रहे. इसी प्रकार महर्षि वेदव्यास जी ने भी श्री गणेश को गीता उपदेश दिया.

धर्म शास्त्रों के मुताबिक, भगवान श्री कृष्ण ने मात्र 45 मिनट में अर्जुन को गीता का सम्पूर्ण ज्ञान दिया था. जिस दिन गीता के उपदेश दिए गए, वह मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रविवार का दिन था.