ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

कोरियोग्राफर ही नहीं डॉक्टर भी हैं धनश्री वर्मा

कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। यूं तो धनश्री वर्मा एक मॉडल और ट्रेन्ड डांसर हैं। लेकिन, धनश्री को असली पहचान तब मिली जब दुनिया के सामने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री के रिश्ते का खुलासा हुआ। कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा डांसर होने के साथ-साथ एक डॉक्टर (डेन्टिस्ट) भी हैं। जी हां, धनश्री ने साल 2014 में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज से डेन्टिस्ट की पढ़ाई की थी। हालांकि, उन्होंने डॉक्टर बनने की बजाए एक फिटनेस ट्रेनर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर बनना ज्यादा पसंद किया।
धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने डांस वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। धनश्री वर्मा, डांस कंपनी की फाउंडर भी हैं, जो उन्हीं के नाम से संचालित होती है। धनश्री डांसर के रूप में अपनी भूमिका का पूरा आनंद लेती हैं। इसके अलावा धनश्री यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी काफी फेमस हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर भी उनके मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके वीडियोज को भी काफी पसंद किया जाता है। वहीं युजवेंद्र से शादी के एलान के बाद से धनश्री की फैनफॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है।
बता दें कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ धनश्री वर्मा पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थीं। कुछ महीनों तक एक-दूसरे को जानने के बाद चहल ने अपने माता-पिता को धनश्री के बारे में बताया। दोनों परिवार मिले और शादी के लिए राजी हो गए।  8 अगस्त, 2020 को, भारतीय लेग स्पिनर ने सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर धनश्री के साथ तस्वीरें पोस्ट कर सब को चौंका दिया।