ब्रेकिंग
बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद

महाकाल मंदिर के पास की की जा रही खोदाई, मिल रही शुंग, गुप्त व परमारकालीन पुरा-संपदा

उज्जैन। महाकाल मंदिर के पास चल रही खोदाई में अब तक शुंग, गुप्त व परमार काल की पुरा संपदाएं प्राप्त हुई हैं। मध्य प्रदेश स्थित धर्मनगरी उज्जैन का ज्योतिर्लिग महाकाल मंदिर मानवीय सभ्यता, संस्कृति, स्थापत्य कला तथा प्राचीन इतिहास को जानने व समझने का नया केंद्र होगा। दरअसल, मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग द्वारा मंदिर के समीप की जा रही खोदाई में अब तक शुंग, गुप्त व परमार काल की पुरा संपदाएं प्राप्त हुई हैं। पुराविदों के अनुसार भूगर्भ से प्राप्त स्थापत्य खंड व पात्रों के अवशेष बताते हैं कि उज्जैन की बसाहट दो हजार साल से अधिक पुरानी है। उस समय यहां मंदिरों की विराट श्रृंखला और भव्य राज-प्रासाद रहे होंगे।

पुरातत्व विभाग के शोध अधिकारी डा. धु्रवेंद्र सिंह जौधा ने बताया 40 दिनों से खोदाई का काम जारी है। इसमें एक हजार साल पुराने परमारकालीन शिव मंदिर का आधार भाग दिखाई देने लगा है। मंदिर के आसपास ब्लैक बेसाल्ट का परिक्रमा पथ भी मिला है। प्राचीन मूर्तियों में अष्टभुजा गणेश, चर्तुभुजी चामुंडा, चतुर्भुज विष्णु की मूर्ति विशेष हैं। ये सभी मूर्तियां 11वीं शताब्दी की हैं। इनके अलावा आमलक, कलश, मंजरी, भारवाही कीचक, शार्दुल के रूप में प्राचीन मंदिर के अनेक स्थापत्य व वास्तुखंड भी प्राप्त हुए हैं।

भूगर्भ से प्राप्त पुरासंपदाओं के मिलने का क्रम यहीं समाप्त नहीं होता, बल्कि इनमें शुंग व गुप्त काल के मिट्टी के बर्तनों के अवशेष तथा ईटें भी मिले हैं, जोकि अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मंदिर के दक्षिण-पश्चिम भाग में नौवीं-10 वीं शताब्दी का शिव¨लग भी मिला है। शिव¨लग का सबसे नीचे वाला ब्रह्म भाग चतुष्ट कोणीय, मध्य का विष्णु भाग अष्टकोणीय तथा सबसे ऊपर का रुद्र भाग खंडित अवस्था में प्राप्त हुआ है। इसका अर्थ है कि इस नगर में धर्म, अध्यात्म, नगरीय परंपरा व मानवीय सभ्यता का इतिहास दो हजार साल से अधिक पुराना है।

यूं शुरू हुई खोदाई

महाकाल मंदिर के समीप नवनिर्माण के लिए वर्ष 2020 में खोदाई शुरू हुई थी। तब प्राचीन मंदिर की एक दीवार नजर आई थी। धीरे-धीरे काम आगे बढ़ा और मई 2021 में पुरा-संपदा भूगर्भ से बाहर निकली। तब मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग के आयुक्त शिवशेखर शुक्ला ने पुरातत्व अधिकारी डा. रमेश यादव के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल गठित कर खोदाई स्थल का निरीक्षण करवाया व आगे की खोदाई पुरातत्व विभाग की निगरानी में करवाने को कहा। इसके बाद दो हजार साल से अधिक पुराना इतिहास सामने आया।