सोनिया गांधी के करीबी और कांग्रेस के दिग्गज ऑस्कर फर्नांडीस का 80 की उम्र में निधन
सोनिया गांधी के करीबी और कांग्रेस के दिग्गज नेता ऑस्कर फर्नांडिस का 80 साल की उम्र में सोमवार को कर्नाटक में निधन हो गया। उनके सिर में चोट लगने के बाद जुलाई में फर्नांडिस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर में चोट लगने की वजह से उनके मस्तिष्क में रक्त का थक्का बन गया जिसे हटाने के लिए सर्जरी की गई थी। इसके बाद निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। ऑस्कर फर्नांडिस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में होती थी। वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे। अभी भी ऑस्कर फर्नांडिस राज्यसभा के सांसद थे।
जानकारी के लिए बता दें कि साल 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे। इसके बाद 1996 तक यहां से ही फर्नांडिस लगातार जीतते आए। साल 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था, तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद के सदस्य बने हुए थे।