पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह का निधन, किडनी और लीवर की थी समस्या
जशपुर: जशपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज बैंगलोर के निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
दरअसल, पूर्व विधायक लीवर और किडनी की बीमारी से ग्रसित थे उनका इलाज बैंगलौर में पिछले 1 महीने से चल रहा था। लेकिन सेहत में सुधार न होने के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया। युद्धवीर सिंह जूदेव पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे। वे चन्द्रपुर से विधायक एवं संसदीय सचिव रहे हैं। युद्धवीर सिंह जूदेव, ब्रेवरेजेस कारपोरेशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। युद्धवीर सिंह जूदेव, जशपुर राजपरिवार के सदस्य थे।