ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

दीपिका पादुकोण लुइस वुइटन की पहली भारतीय एंबेसडर बनीं

दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड और पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। दीपिका लगातार हिट फिल्में दे रही हैं और अब एक्ट्रेस 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी भी बनेंगी। एअब दीपिका पादुकोण लुइस वुइटन की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। इस बात की जानकारी फ्रेंच लग्जरी ने शेयर की है। तो वहीं ये खबर सुनकर सिनेमा जगत के सितारे एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। एक्टर रणवीर सिंह ने भी पत्नी दीपिका की तारीफ करते हुए मजेदार रिएक्शन दिया है।

रणवीर हमेशा ही दीपिका के ऊपर प्राउड फील करते हैं और उनकी हर सफलता को सेलिब्रेट करते हैं। पिछले दिनों जब दीपिका के जूरी बनने की खबर आई थी, तब भी एक्टर ने उनकी तारीफ की थी। अब रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका के ऐड की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘सीरियस फ्लेक्स बेबी!’ रणवीर का कैप्शन बेबी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक्टर दीपिका को बेबी कहते हैं। दीपिका-रणवीर आखिरी बार फिल्म 83 में साथ नजर आए थे। इन दिनों रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में लगे हुए हैं। तो वहीं दीपिका कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई से रवाना हो चुकी हैं। एक्ट्रेस फ्रेंच रिवेरा में इंटरनेशनल मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।