ब्रेकिंग
बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया

संपूर्ण भारत की जैव विविधता एवं प्राकृतिक संपदा संरक्षण हेतु 15 मई 2022 को दिल्ली में धरना प्रदर्शन

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जंगल एवं प्रकृति बचाओ अभियान भारत एवं जन कल्याण भूमि मुक्ति फाउंडेशन रजि. दिल्ली के साथ देश के 20 राज्यों से स्वयंसेवी संस्थाएं, पर्यावरणविद्, पर्यावरण प्रेमी एवं पर्यावरण योद्धा 15 मई 2022 को दिल्ली के जंतर मंतर पर देश हित में मानव जीवन, जीव-जंतु, पशु-पक्षी बेजुबान की आवाज बनकर प्राकृतिक संपदा, जैव-विविधता संरक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। इस हेतु संपूर्ण भारत के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता भी शिरकत कर रहे हैं। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के साथ ही भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी, माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जी, माननीय गृह मंत्री जी भारत सरकार को देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय जंगल एवं प्रकृति बचाओ अभियान भारत के नेतृत्व में 12 बिंदुओं पर ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।

ज्ञापन

ज्ञापन में प्राकृतिक संपदा,जैव-विविधता, पशु-पक्षी जीव-जंतु,जल,जमीन,जंगल को नुकसान पहुंचाने जनविरोधी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए देशव्यापी समस्या को बिंदुवार रखा गया है।

साथ ही भविष्य की चेतावनी

भविष्य की चेतावनी के रूप में भी सरकार से आग्रह किया है कि अभी समय है हमें अपने भारत को खुशहाल, स्वस्थ वातावरण, शुद्ध पर्यावरण एवं हरा-भरा भारत बनाने का जिस पर पृथ्वी पर समस्त जीव अपना जीवन सुखमय व्यतीत कर सकें।

हम सभी पर्यावरण योद्धा

देश वासियों से अपील करते है कि आप सही अपनी प्राणवायु के लिए दिल्ली कार्यक्रम में शामिल होकर अपने दायित्व का निर्वाह करें राष्ट्रीय संयोजक डॉ धर्मेंद्र कुमार पटना, संचालक राजेश सेजवाल दिल्ली, सह संयोजक विजया पाठक, सुनील दुबे, राजेश यादव, अनुराग विश्नोई, उषा मिश्रा, नेपाल सिंह पाल, पूनम खन्ना, लीला पवार,ओम प्रकाश महतो, अल्पना देशपांडे, रविदास, मोप्रिया भौमिक, राजीव गोदारा,ओमप्रकाश विश्नोई, लक्ष्मी हजेला, शीतल पाटील राजेश सैनी, अनिल बिश्नोई, आचार्य रामकुमार बघेल, दलीप कुमार छठवाल, स्नेह सिंह ज्योति सनाडिया, ज्योति वर्मा एवं अन्य कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं।