ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

उज्‍जैन में महाकाल के प्रांगण से होगी होलिका दहन की शुरुआत

फाल्गुन पूर्णिमा पर  आज 17 मार्च  को शहर में होलिका की पूजा की जाएगी। इसकी शुरुआत राजधिराज महाकाल के प्रांगण से होगी। मंदिर समिति और पुजारी परिवार द्वारा परिसर में ओंकारेश्वर मंदिर के सामने होलिका बनाई जाएगी। शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर  आरती के बाद पुजारी परिवार की महिलाएं होलिका की पूजा करेंगी। इसके बाद रात 8 : 00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया जाएगा। शुक्रवार को धुलेंडी पर सुबह 4:00 बजे भस्म आरती में रंगपर्व मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी भगवान महाकाल के साथ हर्बल गुलाल से होली खेलेंगे। भगवान महाकाल को इस दिन से ठंडे पानी से नहलाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसके साथ ही नियमित होने वाली पांच में से तीन आरती का समय भी बदल जाता है।

महाकाल की आरती का समय – शुक्रवार से भस्मारती सुबह 4 बजे से 6 बजे तक, बालभोग आरती सुबह 7 से 7 बजकर 45 मिनट पर,  भोग आरती सुबह 10 से 10 बजकर 45 बजे तक, संध्या पूजा शाम 5 से 5 बजकर 45 मिनट तक, संध्या आरती शाम 7 से 7 बजकर 45 बजे तक और शाम को शयन आरती की जाती है। यह 10 बजकर 30 मिनट से 11 बजे तक होगी।

इसी क्रम में आरती का यह समय 9 अक्टूबर, शरद पूर्णिमा तक रहेगा। जाड़े में भगवान महाकाल गर्म पानी से स्नान करते हैं। होली को दहन के बाद गर्मी की शुरुआत माना जाता है। अगले दिन धुलेंडी से भगवान को ठंडे पानी से स्नान कराने की प्रक्रिया शुरू होती है।

शहर के सबसे पुराने होली उत्सव में से एक सिंघपुरी की कंडों की होली प्रसिद्ध है। अटल-पाताल भैरव मंदिर के सामने  वीरवार को पांच हजार गायों के गोबर से बने कांड से होलिका का निर्माण किया जाएगा। प्रदोष काल के दौरान शाम 6.52 बजे चारों वेदों के मंत्रों से होलिका की पूजा की जाएगी। शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे वैदिक ब्राह्मण जाप के साथ होलिका दहन करेंगे।