पत्नी से अवैध संबंधों के चलते रेहड़ी वाले को मारी गई थी गोली, हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद: मृतक को समझाने के बाद भी आरोपी की पत्नी व मृतक का था मिलना, यूपी से खरीदकर लाया था हथियार।तिलपत के हरकेश नगर में दो अगस्त की शाम हुई नीरज नामक हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या अवैध संबंधों के शक में हुई है। हत्यारोपी की पहचान यूपी के संभल जिला, गांव बाघऊ निवासी सोमबीर के रूप में हुई है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोमबीर (32) वर्तमान में गांव तिलपत के हरकेश नगर में पिछले करीब 2 साल से किराए पर रह रहा है। आरोपी ने मृतक को 2 अगस्त की रात देसी कट्टे से गोली मार दी थी। घायल नीरज को बीके अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जिसकी इलाज के दौरान शुक्रवार रात मौज हो गई। मृतक नीरज सब्जी की रेहड़ी लगाता था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की मृतक नीरज के साथ उसकी पत्नी का अफेयर था। कई बार मना करने के बाद भी नीरज नहीं माना। आरोपी सोमबीर 3 माह से अपने गांव गया था। अभी 2 अगस्त को फरीदाबाद आया था। जो अपने गांव से आते समय किसी व्यक्ति से देसी कट्टा व कारतूस खरीद कर लाया था। 2 अगस्त की रात उसने हरकेश नगर सब्जी मंडी में नीरज को अकेला होने का इंतजार कर रहा था। मौका देखकर करीब 10.30 बजे बृजवासी मिस्ठान के पास नीरज को पीछे से गोली मार दी थी।