ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

खुशियां लेकर आएगी बारिश

प्रकृति की समस्त विशेषताओं से वास्तु शास्त्र का घनिष्ठ संबंध माना जाता है। प्रत्येक मौसम के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं। अब वर्षा ऋतु आने वाली है ऐसे में कुछ आसान से वास्तु उपायों को अवश्य अपनाएं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

अगर कर्ज ने घेर रखा हो तो वास्तु के अनुसार माना जाता है कि बारिश के पानी से इसे उतारा जा सकता है। बारिश के पानी को एक बाल्टी में जमा कर लें और बारिश के पानी में एक गिलास दूध मिला दें। अब इस पानी से स्नान कर लें। मान्यता है कि इस उपाय से कर्ज जल्द उतर जाएगा। यह भी माना जाता है कि बारिश के पानी से अगर मां लक्ष्मी का जलाभिषेक किया जाए तो धन लाभ होने लगता है। पीतल ‌के बर्तन में बारिश के पानी को एकत्र कर इससे मां लक्ष्मी का जलाभिषेक करें। इस उपाय को शुक्रवार के दिन करने का विशेष महत्व है। मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करना न भूलें। अगर आर्थिक तंगी ने घेर रखा है तो मिट्टी का घड़ा लेकर इसमें बारिश का पानी भर दें। घड़े को घर की उत्तर दिशा में रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। दांपत्य जीवन में अनबन रहती है तो एक कांच की बोतल में बारिश के पानी को भर लें। इस बोतल को कुछ दिनों के लिए बेडरूम में रख दें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है। त्वचा संबंधी रोगों से मुक्ति पाने को बारिश के पानी में हल्दी मिला दें और फिर इस पानी से स्नान करें। वर्षा ऋतु में शहद का प्रयोग विशेष लाभकारी माना जाता है। जिस दिन वर्षा हो रही हो और नमी हो तो उस दिन हल्का भोजन करना चाहिए।