ब्रेकिंग
कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, यूपी-एमपी, गुजरात और राजस्थान में और आगे बढ़ा, जानें ताजा अपड्टेस

नई दिल्ली। मानसून की रफ्तार ने एक बार फिर से गति पकड़ ली है। अब धीरे-धीरे यह उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पहुंच रहा है। मौजूदा ताजा स्थिति में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून एक बार फिर से मजबूत होते हुए गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली को मानसूनी बरसात के लिए अभी इंतजार करना होगा। माना जा रहा है कि देश की राजधानी में मानसूनी हवाएं 27 जून तक आने की उम्मीद है।

अगले 24 घंटे में यहां होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने बताया कि गुजरात, दक्षिण राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाकी बचे इलाकों में अगले 24 घंटे में मानसूनी बारिश होगी। वहीं अब तक मानसून बारिश से पूरा दक्षिण भीग चुका है और अब आलम यह है कि बिहार में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसके अलावा देश के कई राज्यों में प्री-मानसून की बरसात हो रही है। बता दें कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने भारत के अधिकांश क्षेत्र को कवर कर लिया है। यूपी, बिहार, महाराष्‍ट्र हो या झारखंड यह पर झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है।

जानें-बंगाल और कर्नाटक के मौसम की ताजा स्थिति

वहीं पश्चिम बंगाल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के चलते अगले दो दिनों में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि कि दक्षिण बंगाल में लगातार बारिश होने से अजॉय, दाराकेश्वर, ब्राह्मणी, शिलावती, सुवर्णरेखा और कंगसावती सहित कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका बढ़ गई है। वहीं कर्नाटक में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। यहां पर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के चमोली में बारिश, रास्ते हुए ब्लॉक

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी मौसम लगातार बदल रहा है। यहां पर स्थित चमोली जिले में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश और भूस्‍खलन के चलते गुलाबकोटी और कौड़‍िया में बद्रीनाथ नैशनल हाइवे ब्‍लॉक हो गया है।