ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

ग्वालियर में पौने तीन लाख लोगों को लग चुका दूसरा डोज, 20 हजार टीका लगाने का रखा लक्ष्य

ग्वालियर। जिले में पौने तीन लाख लोगों को दूसरा डोज लग चुका है। जबकि साढ़े दस लाख लोग पहला डोज लगवा चुके हैं। टीकाकरण में हर दिन लक्ष्य से भले ही पिछड़ रहे हों पर टीकाकरण की रफ्तार तेजी से चल रही है। जिले में 13 लाख 24762 डोज लगाए जा चुके हैं। शुक्रवार को महज 3505 लोगों को टीका लगा। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 20 हजार 480 टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। पहला व दूसरा डोज लगाया जाएगा। प्रदेश के टीकाकरण संचालक डा संतोष शुक्ला ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिखकर 23 अगस्त को महाअभियान में दूसरा डोज का लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

3505 को लगा टीका

शुक्रवार को 46 केंद्रों पर 12100 लोगों काे टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। पर महज 3505 लोग ही टीका लगाने के लिए केंद्र पर पहुंचे। जिसमें 755 ने पहला व 2750 ने दूसरा डोज लगवाया। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 9 लोगों ने पहला व 24 ने दूसरा डोज लिया। 45 से 59 वर्ष के 82 लोगों ने पहला व 281 ने दूसरा डोज लगवाया। जबकि 664 युवाओं ने पहला व 2445 ने दूसरा डोज लगवाया। शनिवार को 77 केंद्रों पर टीकाकरण रखा गया है। जहां पर 20480 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा जिसमें 4080 डोज को-वैक्सीन और 15800 कोविशील्ड के डोज लगाए जाएंगे। जबकि 700 डोज को-वैक्सीन के गर्भवती महिलाओं को लगाए जाएंगे।

23अगस्त को महाअभियान

शासन से मिले निर्देश पर 23 अगस्त सोमवार को महाअभियान रखा जाएगा। जिसमें दूसरा डोज के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। शासन से मिले निर्देश में कहा गया कि दूसरा डोज लगवाने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं। इसलिए स्थानीय स्तर पर अमले को लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा जाए और लोगों को दूसरे डोज के लिए घर से केंद्र तक पहुंचाने का काम किया जाए।

23 को महाअभियान है जिसमें दूसरा डोज पर ध्यान दिया जाएगा। जिनका दूसरा डोज के लिए 84 दिन का कार्यकाल हो चुका है ऐसे शहर में करीब एक लाख लोग होंगे। यह लोग टीका लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। इन्हें फोनकॉल कर सूचना देकर बुलाया जाएगा। डा रामकुमार गुप्ता, टीकाकरण अधिकारी