ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

सामाजिक संगठन की जिलाध्यक्ष के साथ जेठ ने की छेड़छाड़, महिला ने शाेर मचाया ताे आराेपित भागा

ग्वालियर। सामाजिक संगठन की महिला जिलाध्यक्ष के साथ ससुराल में उसके जेठ ने ही छेड़छाड़ कर दी। महिला ने जब शाेर मचाया ताे स्वजन एवं पडाैसी जमा हाे गए, इसके बाद आराेपित वहां से भाग खड़ा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आराेपित जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है।

थाटीपुर निवासी 31 वर्षीय महिला बुधवार काे गल्ला काेठार स्थित ससुराल में गईंं थी। जब वह सामान लेने के लिए अपने कमरे में गईं ताे वहां पर चचिया ससुर का बड़ा बेटा भी पहुंच गया। रिश्ते में युवक जेठ लगता था, इसलिए महिला थाेड़ी हैरान रह गई। वह कुछ समझती इसके पहले ही जेठ ने महिला का हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ शुरू कर दी है। महिला ने जब उसे राेका ताे वह उसे धमकाने लगा। महिला ने बिना डरे जब शाेर मचाना शुरू किया ताे स्वजन भी जमा हाे गए। भीड़ काे देख आराेपित जेठ माैके से भाग निकला। इसके बाद महिला ने अपने संगठन की अन्य महिला कार्यकर्ताओं काे भी गल्ला काेठार स्थित ससुराल में बुला लिया। हंगामे की जानकारी लगने पर थाटीपुर थाना पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने आराेपित के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

2018 में चर्चाओं में रहा था संगठनः पीड़ित महिला जाति विशेष सामाजिक संगठन की जिलाध्यक्ष हैं। 2018 में जातिगत हिंसा के दाैरान यह संगठन काफी चर्चाओं में रहा था। बताया जाता है कि महिला के पति का काफी समय पहले निधन हाे चुका है। वर्तमान में महिला अपने मायके में रहती है और समाजसेवी संगठनाें से जुड़कर कार्य करती है।