ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

दानिश नगर कॉलोनी की महिलाओं ने की गड्ढों पर रैंप वॉक

भोपाल। राजधानी की जर्जर सड़कों को लेकर हर कोई परेशान है। इसके चलते शनिवार को दानिश नगर कालोनी की महिलाएं एक अनोखा प्रदर्शन किया। ये महिलाएं करीब एक घंटे तक सड़कों के गड्ढों पर रैंप वॉक करती रही। दानिश शॉपिंग कॉम्पलेक्स में डी 1 और डी 3 को जोड़ने वाली इस सड़क पर इस दौरान सड़कों की जर्जर हालत बयां करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी भी की गई। वहीं नगर निगम की बेरूखी के चलते सड़कों के इस हश्र को बयां किया। दानिश नगर रहवासी संघर्ष समिति की अंशु गुप्ता ने बताया कि दानिश नगर कॉलोनी में 450 से ज्यादा घर है। वहीं सैकड़ों प्लाट भी है। बावजूद यहां की सड़कें जर्जर है।

बारिश के दौरान तो पैदल गुजरना तक मुश्किल हो गया है। कई बार रहवासी गड्ढों का शिकार बनकर चोटिल भी हो जाते हैं। इसके चलते अब लोगों का गुस्सा फूट रहा है। कॉलोनी में सड़क के अलावा पानी, बिजली, नाली आदि की समस्या भी है। सुविधाएं देने के लिए नगर निगम से सालों से मांग कर रहे हैं। हर बार नगर निगम के अफसर कॉलोनी हैंडओवर न किए जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं, जबकि प्रापर्टी समेत अन्य टैक्स निगम द्वारा ही वसूले जाते हैं। इसलिए सुविधाएं भी निगम को ही देना चाहिए। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर भी कई बार शिकायतें की गई लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा है। उल्‍टा मोबाइल पर मैसेज आया कि समस्या का निराकरण कर दिया गया है जबकि आज तक गड्ढे नहीं भरे गए है।