ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

वाह ! Collector साहब ने तो बाबा रामदेव को भी फेल कर दिया, योग साधना से लेकर typical workout के मास्ट

खंडवा: इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स योगा करते हुए और रस्सी पर चढ़ते हुए नजर आ रहा है।  तो वहीं शीर्षासन कर सबको चौका भी रहाहैं। इतना ही नहीं यह शख्स किसी माहिर जिम ट्रेनर की तरह अपने हाथों के बल अपने शरीर का संतुलन बनाते भी दिख रहा है। लोग इस वीडियो को सोशल मिडिया पर जमकर वायरल कर रहे हैं। आखिर कौन है यह शख्स जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। आइए आपको बताते हैं आखिर यह शख्स कौन हैं।

रस्सी के सहारे करतब दिखाते यह शख्स कोई और नहीं बल्कि खंडवा जिले के कलेक्टर अनय द्विवेदी है। दरअसल एक योग कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अनय द्विवेदी भी अपने आप को करतब दिखने से रोक नहीं पाए। उन्होंने रस्सी के सहारे ऊपर तक चढ़कर करतब दिखाया तो वही शीर्षासन करके भी उन्होंने अपनी फिटनेस को साबित किया। इतना ही नहीं वह अपने दोनों भुजाओं पर सीधा भी लेट गए। उनके इस करतब का वीडियो ऑफ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सख्त कलेक्टर माने जाने वाले खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी का यह वीडियो वायरल होने से यह तो पता चलता है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग है।

खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी की इस फिटनेस के पीछे का राज है योग साधना। खंडवा कलेक्टर रोजाना अपनी फिटनेस के लिए अपने बंगले पर भी योग करते हैं। बाकायदा उन्होंने इसका अभ्यास कर रखा है जब वो योग और अन्य workout करते हैं। किसी प्रोफेशनल ट्रेनर जैसा लगता है। खंडवा कलेक्टर कहते हैं की ड्यूटी के साथ-साथ अपने शरीर के लिए भी समय निकालना चाहिए। नियमित व्यायाम करने से आप स्वस्थ रह सकते हैं, और डबल ताकत से अपने काम को अंजाम दे सकते हैं।  कलेक्टर द्विवेदी ने कहा कि हमारे खेल मंत्री भी सेहतमंद रहने के लिए वर्कआउट करते नजर आते हैं जो एक प्रेणादायक कार्य हैं।

व्यक्ति की उम्र या उसका पद कोई भी हो लेकिन उसे अपने शरीर को व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ रखना चाहिए। सरकार भी बेहतर सेहत के लिए फिट इंडिया जैसे प्रोग्राम चला कर लोगों को योग और व्ययाम के लिए प्रेरित कर रही हैं। खंडवा कलेक्टर का वायरल विडियो अन्य अफसरों के लिए प्रेरणा साबित हो सकते है। अब देखना होगा की उनके अधीनस्थ अफसर कलेक्टर के वीडियो से अपने स्वास्थ के लिए क्या फायदा उठा पाते हैं।