ब्रेकिंग
बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 500 स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों से की बात

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिला स्व-सहायता समूह उन्मुखीकरण एवं संवाद कार्यक्रम में 500 महिला स्व-सहायता समू‍ह की सदस्यों से बात की। सीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में कोविड काल में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके पहले उन्होंने स्मार्ट उद्यान में स्व-सहायता समूह की बहनों के साथ करंज, बादाम और पारिजात का पौधा रोपा।

स्व-सहायता समूह की बहन शहडोल जिले की मीरा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सम्मुख अपनी जिंदगी के संघर्ष की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद मेरे जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है। इनके बाद रायसेन जिले की कृषि सखी आशा उइके ने बताया कि उन्होंने ढाई सौ महिलाओं को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया है। मेरे समूह को जिलास्तर पर जैविक खेती के लिए पुरस्कार मिला है। इसका श्रेय आजीविका मिशन को जाता है।