ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

केरल में कोरोना के आए 16 हजार से ज्यादा नए केस, 85 करोड़ के पार पहुंचा टीकाकरण

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या फिर तीन लाख से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1,280 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या 3,01,442 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.90 फीसद है। इसी बीच देश में टीकाकरण अभियान भी युद्धस्तर पर चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना का टीकाकरण 85 करोड़ को पार कर गया है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले केरल से आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में 16 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। रविवार शाम को राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 16 हजार 671 नए मामले (16,671) सामने आए हैं। 120 लोगों की मौत हुई है और 14 हजार 242 (14,242) लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। केरल में अभी 1 लाख 65 हजार 154 कोरोना के सक्रिय मामले बने हुए हैं।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते एक दिन में 29,616 नए मामले मिले हैं और 290 और लोगों की मौत हुई है। पिछले दो दिनों की तुलना में नए मामलों में कुछ कमी आई है, लेकिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी घटी है। पिछले दो दिनों से 30 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे थे। हालांकि, दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर तीन फीसद से नीचे बनी हुई है और मरीजों के उबरने की दर पिछले साल मार्च के बाद सबसे उच्च स्तर पर है।

देश में 85 करोड़ से ज्यादा लगाई गई कोरोना वैक्सीन की खुराक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत का कोरोना टीकाकरण अभियान शनिवार को 62 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक के साथ 85 करोड़ को पार कर गया है। देश में अब तक 85 करोड़ 54 लाख 78 हजार 279 (85,54,78,279) वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। शनिवार को शाम सात बजे तक 62 लाख 42 हजार 122 (62,42,122) खुराक दी गईं हैं।

देश में कोरोना की स्थिति 

24 घंटे में नए मामले 29,616

कुल सक्रिय मामले 3,01,442

24 घंटे में टीकाकरण 70.86 लाख

कुल टीकाकरण 85.38 करोड़

शनिवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 29,616

कुल मामले 3,36,24,419

सक्रिय मामले 3,01,442

मौतें (24 घंटे में) 290

कुल मौतें 4,46,658

ठीक होने की दर 97.78 फीसद

मृत्यु दर 1.33 फीसद

पाजिटिविटी दर 1.86 फीसद

सा.पाजिटिविटी दर 1.99 फीसद

जांचें (शुक्रवार) 15,92,421

कुल जांचें 56,16,61,383

शनिवार शाम 07:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीक

महाराष्ट्र 5.84 लाख

उत्तर प्रदेश 5.23 लाख

बिहार 4.73 लाख

मध्य प्रदेश 4.67 लाख

गुजरात 4.43 लाख

पंजाब 3.76 लाख

राजस्थान 2.78 लाख

दिल्ली 2.06 लाख

हरियाणा 1.81 लाख

छत्तीसग़़ढ 1.67 लाख

झारखंड 1.01 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.97 लाख

हिमाचल 0.52 लाख

उत्तराखंड 0.46 लाख