ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर क्षेत्रवासियों ने किया सौरभ सिंह का सम्मान

अकलतरा। विधायक सौरभ सिंह का विधानसभा 2019 के उत्कृष्ट विधायक घोषित होने पर क्षेत्र के लोगों व पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अग्रवाल समाज के लोग, पंच सरपंच एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक का शाल श्रीफल एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया । विधायक सौरभ सिंह ने उपस्थित जनों को विश्वास दिलाया कि अकलतरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की कोई कमी आने नहीं दी जाएगी । समस्याओं के समाधान के साथ साथ विकास कार्य कराए जाएंगे । उन्होंने कहा कि आमजन को बुनियादी सुविधाएं मिले इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। लोग उनसे सीधे मिलकर अपनी समस्याएं बताएं उनका निराकरण कराया जाएगा। विधायक ने अपने सम्मान समारोह के लिए आभार जताया। इस अवसर पर समीर शुक्ला , मंडल अध्यक्ष कमल केडिया, नरेश केडिया गौरव अग्रवाल, भोजराज शर्मा, नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजंनी सत्तू साहू, विपुल केडिया संतोष दुबे, मनोज मिश्रा, रोशन सिंह, पार्षद राजन केड़िया, सुनीता सिंह, लता सिन्हा, शितल तेंदुलकर, गोवर्धन साहू, पिन्टू बरेठ, शिवम कैवर्त्य, दीपक नागदेव, सूर्यकांत , संजीव राठौर, गौरव सिंह, जितेंद सारथी, मनोज राय, शिव गोधरिया, शेर खान व पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बलौदा में विधायक सिंह का सम्मान आज

बलौदा (नईदुनिया न्यूज)। विधायक सौरभ सिंह को 2019 के लिए उत्कृष्ट विधायक घोषित किए जाने के पश्चात प्रथम बलौदा आगमन पर स्वागत सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलने के बाद विधायक सौरभ सिंह शनिवार को 12 बजे बलौदा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा बलौदा के रेस्ट हाऊस में स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। भाजपा नेता मणिकांत अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ता को शामिल होने का आग्रह किया है।