ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

नवजोत सिंह सिद्धू पर कांग्रेस नेताओं का हमला, प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद बोले- यह हाईकमान से धोखा

चंडीगढ़। नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद पंजाब में ही नहीं दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस नेता उनके इस फैसले को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पंजाब के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सिद्धू के इस्तीफे को अलाकमान के साथ ‘धोखा’ करार दिया है। कांग्रेस में खासकर प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले आचार्य प्रमोद ने भी सिद्धू के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

आचार्य प्रमोद ने कहा कि पंजाब में पार्टी की साख दांव पर लगी है। ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा पार्टी हाईकमान के विश्वास के साथ एक बड़ा धोखा है। आचार्य प्रमोद कांग्रेस के टिकट पर भाजपा नेता राजनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव भी सिद्धू के इस्तीफे से हतप्रभ हैं। उन्होंने भी सिद्धू के इस्तीफे पर निशाना साधा। कैप्टन अजय यादव ने ट्वीट कर कहा कि वह श्रीमती सोनिया गांधी से अनुरोध करते हैं कि पहले व्यक्ति की वफादारी, काबिलियत को आवश्य परखें, क्योंकि गलत आदमी को चुनने से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डा. उदित राज ने भी सिद्धू पर निशाना साधा। कहा कि पार्टी ने सिद्धू के लिए क्या नहीं किया। उन्हें पहले मंत्री बनाया, फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाया। कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने की उनकी इच्छा पूरी हुई। पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी उन्ही की पसंद थे। शायद अनुसूचित जाति के सीएम से उनकी नाराजगी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. अश्विनी कुमार ने भी नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कहा कि अब हम स्थिति को सुधारने में समय बरबाद नहीं कर सकते हैं। नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द से जल्द चुनने की आवश्यकता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है, जहां कांग्रेस पार्टी के साथ ऐसा हो रहा है, इसका क्या मतलब है? इससे ISI और पाकिस्तान को फायदा है। कांग्रेस को सुनिश्चित करना चाहिए कि वे एकजुट रहें। अगर किसी को दिक्कत है तो वो पार्टी के वरिष्ठ नेता से चर्चा करें। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के लोग हमें छोड़कर चले गए हैं वो वापस आ जाएं, क्योंकि कांग्रेस ही ऐसी विचारधारा है जो इस देश की बुनियाद है।