ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

मिंटो हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने झंडे को लेकर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती पर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुरानी विधानसभा मिंटो हॉल परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने अपनी-अपनी झंडे लगाने को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर अविनाश लवानिया व डीआइजी इरशाद वली मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया।
दरअसल आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यहां राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम माल्‍यार्णण करने पहुंचे थे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंच तैयार किया था। आसपास भाजपा के झंडे लगाए गए थे। इसके बाद यहां पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ के आने का भी कार्यक्रम था। उनके आने से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मिंटो हॉल पहुंच गए और अपनी पार्टी के झंडे लगाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और नारेबाजी करने लगे। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अपनी पार्टी का झंडा उठाए भारत माता के नारे लगाने लगे। वहीं दूसरी ओर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसी आ गए और जवाबी नारेबाजी करने लगे। बाद में कैलाश मिश्रा ने बताया कि कोई विवाद नहीं था। भाजपा ने अपने झंडे लगा दिए थे। उनका एक झंडा गिर गया। इस पर भाजपा के नेताओं ने आपत्ति जताई। उन्हें लगा कि कांग्रेसियों ने झंडे को निकाल दिया। महज पांच मिनट तक भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच मामूली कहासुनी हुई। कोई बड़ी बात नहीं थी।