ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स...

किसानों के साथ ‘न्याय’ के बाद अब भाजपा पर कांग्रेस का वार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त मिलने के बाद अब कांग्रेस आक्रामक हुई है। कांग्रेस अब जिलों में भाजपा के दिखावे को उजागर करेगी। इसे लेकर राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में कांग्रेस ने संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता का आयोजन किया

कांग्रेस भवन में विधायक अनीता शर्मा, प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे और ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने भूपेश सरकार की तारीफ करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। गिरीश दुबे ने कहा कि जब देशभर के किसान केंद्र सरकार के खिलाफ समर्थन मूल्य के लिए महीनों से आंदोलनरत हैं।

वहीं, भूपेश सरकार ने 21.5 लाख किसानों से 91.5 लाख मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ खड़ी है। गिरीश दुबे ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों और धान के इतने विरोधी हो गए कि राज्य सरकार को कुछ करने ही नहीं दे रहे हैं।

केंद्र सरकार न तो चावल ले रही है और न ही एथेनाल बनाने की अनुमति दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह पर निशाना साधते हुए दुबे ने कहा कि उनके जैसे नेताओं के कारण ही राज्य सरकार को 1865 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा धान खुले बाजार में 1400 रुपये प्रति क्विंटल में नीलाम करना पड़ रहा है। इस योजना ने भाजपा का दोहरा चरित्र भी उजागर कर दिया है।

दुबे ने सवाल किया, केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल जब राजीव गांधी किसान न्याय योजना को बोनस बताते हैं तो भाजपा नेता चुप क्यों रह जाते हैं। उधोराम वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दूसरे चरण में धान, गन्ना, मक्का के अलावा दलहन, तिलहन गौण अन्न् रागी, कोदो, कुटकी उत्पादक किसानों को भी शामिल किया गया है। इस योजना से भूमिहीन और सीमांत किसानों को शामिल कर मुख्यमंत्री ने बड़ी आबादी की आर्थिक उन्‍नति के द्वार खोल दिए हैं।