ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

चोरों ने मचाया आतंक, मकान समेत दुकान से लाखों का माल पार

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने ढाई लाख के जेवर पार कर दिए। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। घटना रविवार रात की है। कोटा क्षेत्र के घोरामार में रहने वाले दिलखुश सिंह ठाकुर(37 वर्ष) गांव में खेती-किसानी करते हैं। गांव में उन्होंने नया मकान बनवाया है।

रविवार की रात वे परिवार के साथ खाना खाने के बाद पुराने मकान में सोने चले गए थे। इस दौरान उनका मकान सूना था। सोमवार की सुबह उनकी पत्नी देवकी अपने नए मकान में गई। इस दौरान सामने के दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर का सामान बिखरा हुआ था।

इस पर उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी। घर का ताला टूटा होने की जानकारी मिलने पर वे पत्नी के साथ नए मकान में गए। इस दौरान उन्होंने देखा की चोरों ने आलमारी में रखे कपड़ों को बिखेर दिया था। पेटी में उनकी बहन अनुपा के जेवर थे। वहीं एक पेटी में उनकी पत्नी के जेवर रखे थे। चोरों ने दोनों पेटी में रखे दो लाख 60 हजार के जेवर और 22 हजार नकदी रकम पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

दुकान और मकान का टूटा ताला

रतनपुर में चोरों ने दुकान और मकान का ताला तोड़कर नकदी और इलेक्ट्रानिक सामान पार कर दिया। दुकान संचालक और श्रमिक की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है। रतनपुर के गांधीनगर में रहने वाले बजरंगी प्रजापति(24 वर्ष) रोजी मजदूरी करते हैं।

वे पांच महीने पहले वे अपने मकान में ताला लगाकर काम करने कोटा चले गए हैं। हर महीने वे घर को देखने आते हैं। सोमवार सुबह उनके चाचा बसंत ने फोन कर बताया कि मकान का ताला टूटा है। इस पर वे अपने मकान को देखने आए। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा था।

चोरों ने मकान में रखे बर्तन और नकद 10 हजार स्र्पये पार कर दिए थे। वहीं सलका में रहने वाले अशोक अग्रवाल कालेज में रोड रतनपुर में इलेक्टकल दुकान का संचालन करते हैं। उन्होंने अपनीrशिकायत में बताया कि रविवार की शाम वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।

सोमवार की सुबह जब वे दुकान खोलने आए तो ताला टूटा था। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। ताला तोड़कर अंद घुसे चोरों ने चार सीलिंग फैन, इंडक्शन मशीन, मिक्सी, एक्जास्ट फैन, 100 एलईडी बल्ब व बर्तन पार कर दिए थे। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ले रही है।