ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

यूक्रेन जंग के लिए रूस की मदद करने आ सकते हैं सीरियाई लड़ाके

बेरूत। युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में रूस लगातार हमलावर है। यहां के कई शहरों में हमले कर रहे रूसी सैनिकों की मदद के लिए कुछ सीरियाई लड़ाके भी इस युद्ध में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2017 में सीरिया की अपनी यात्रा के दौरान सीरियाई सेना के एक जनरल की प्रशंसा करते हुए कहा था कि भविष्य में सीरिया और रूसी सेना के सहयोग से बड़े उद्देश्यों को पूरा किया जा सकता है। सीरियाई सेना के इस जनरल ने देश में लंबे समय से चल रहे गृहयुद्ध में विद्रोहियों को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुतिन का वह वक्तव्य अब सही साबित होता दिखाई दे रहा है और ब्रिगेडियर जनरल सुहेल अल-हसन की टुकड़ी के सैकड़ों सीरियाई लड़ाके रूसी सैनिकों की ओर से यूक्रेन में कथित तौर पर लड़ने के लिए तैयार हैं।
सीरिया के रेगिस्तान में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ वर्षों तक लड़ाई लड़ने वाले सीरियाई सैनिकों, पूर्व विद्रोहियों और अनुभवी लड़ाकों को यूक्रेन में रूसी सेना की मदद के लिए भेजा जा सकता है। रूस के अधिकारियों ने युद्ध की शुरुआत में दावा किया था कि पश्चिम एशिया से 16 हजार से अधिक लड़ाकों ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में शामिल होने की इच्छा जताते हुए प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया है। हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि रूस पूर्वी यूक्रेन में बड़े पैमाने पर हमले के साथ युद्ध के अगले चरण की तैयारी कर रहा है। उनका मानना है कि आगामी कुछ सप्ताहों में सीरियाई लड़ाकों को तैनात किया जा सकता है।