ब्रेकिंग
बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया

बादलों के बाद अब तपेगा सूर्य, धरा पर बढ़ेगी गर्मी

बिलासपुर। मौसम का मिजाज अब फिर से बदलने लगा है। बादल छाने के बाद अब सूर्यदेव अपनी तपिश से गर्मी बरसाएंगे। शुक्रवार को न्यायधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 48 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। गर्मी के प्रकोप से धरा पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।

शहर में शुक्रवार सुबह से गर्मी बढ़ने लगी थी। आसमान से बादल छंटने के बाद सूर्य का तेज महसूस होने लगा। इसके असर से तापमान में वृद्धि भी हुई। एक दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं शुक्रवार को 38 डिग्री पहुंच गया। रात के तापमान में मामूली गिरावट आई। पारा 23.5 से नीचे आकर 23 डिग्री पहुंच गया।

लगभग यही स्थिति पेंड्रारोड में भी दर्ज किया गया। लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में बिलासपुर संभाग में मौसम अब शुष्क हो चला है। बारिश होने की संभावना फिलहाल नहीं है। वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा तटीय ओडिशा के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

दूसरा ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा अंदरुनी उत्तरी ओडिशा के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में आने वाले 24 घंटे में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में बस्तर संभाग को छोड़ सभी संभागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री वृद्धि संभावित है। इस अवधि में आकाश मुख्यत: साफ रहने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 38 23

पेंड्रारोड 37.1 21.6

अंबिकापुर 35.5 20.9

माना 38.5 23.2

जगदलपुर 35.5 19