ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

बेहतर सेहत के लिए मेटाबॉलिज्म का ठीक रहना बेहद जरूरी

अक्सर कई तरह की बीमारियों के लिए मेटाबॉलिज्म की गड़बड़ी को प्रमुख कारण के रूप में सुना होगा। मेटाबॉलिज्म की दर का सामान्य रहना संपूर्ण शरीर की सेहत और शक्ति के लिए काफी आवश्यक माना जाता है। हम जो खाते-पीते हैं, उसको पचाकर ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया मेटाबॉलिज्म कहलाती है, ऐसे में इस प्रक्रिया में होने वाली किसी भी तरह की दिक्कत का असर पूरे शरीर पर पड़ सकता है। वजन कम करने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने तक के लिए मेटाबॉलिज्म का ठीक रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। हम किस तरह की चीजों का सेवन करते हैं, साथ ही हमारी दिनचर्या कैसी है, इन सबका सीधा असर मेटाबॉलिज्म की सेहत का प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी आदतें हैं जिन्हें अपनाकर मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखा जा सकता है?

व्यायाम की बनाएं आदत
शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक बनाए रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना बहुत आवश्यक माना जाता है। विशेषतौर पर एरोबिक व्यायाम मेटाबॉलिज्म की दर को बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शरीर को सक्रिय रखने की आदत मेटाबॉलिज्म की दर को ठीक रखने में आपके लिए काफी मददगार हो सकती है। नियमित रूप से वॉकिंग-रनिंग के अभ्यास की आदत बनाएं।

पानी पीते रहना जरूरी
कैलोरी प्रोसेस करने के लिए आपके शरीर को पानी की जरूरत होती है। ऐसे में यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं तो इसके कारण मेटाबॉलिज्म रेट कम हो सकता है। एक अध्ययन में पाया गया कि जिन वयस्कों ने एक दिन में आठ या अधिक गिलास पानी पिया, अन्य लोगों की तुलना में इनमें कैलोरी बर्न अच्छी तरह से हुआ। मेटाबॉलिज्म की दर को बेहतर बनाए रखने के लिए पानी की मात्रा का विशेष ध्यान रखें।

थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ खाएं
भोजन के बीच में होने वाला बड़ा अंतराल भी मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है। इसलिए सभी लोगों को  हर 3 से 4 घंटे में थोड़ी मात्रा में स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। भोजन के बीच में गैप होने से सेहत पर नकारात्मक रूप से असर हो सकता है, विशेषकर जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या रहती है, ऐसे लोगों के लिए यह बड़ी समस्याओं का भी कारण बन सकती है।

आहार में प्रोटीन जरूरी
शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा के लिए तमाम प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर की बेहतर सेहत के लिए आहार में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करना बहुत आवश्यक माना जाता है। संतुलित आहार के हिस्से के रूप में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों जैसे मछली, मांस, चिकन, नट्स, बीन्स, अंडे और कम फैट वाले डेयरी उत्पादों को जरूर शामिल करें।