ब्रेकिंग
बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया

महू में दो गुटों में विवाद के बाद बम फोड़ा; 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

भोपाल: घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। चार गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है।इंदौर के पास महू के बडगोंड थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछा में रविवार रात को एक युवक ने भीड़ के बीच बम फोड़ दिया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों को इंदौर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बम आर्मी रेंज से लाया गया था।बताया जा रहा है कि ग्राम बेरछा में झंडा वंदन के आयोजन की तैयारियां की जा रही थीं। दो गुट आपस में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक आर्मी की फायरिंग रेंज में छोड़े जाने वाले बम को उठा कर लाया और भीड़ के बीच फोड़ दिया। अचानक हुए धमाके से गांव के लोग सहम गए। घटना में बम फोड़ने वाले समेत दो लोगों की मौत हो गई। घायलों में 7 महिलाएं, दो बच्चे और बाकी पुरुष हैं।कैंट एरिया में करते हैं प्रैक्टिसगांव वालों के अनुसार बेरछा में आर्मी की प्रैक्टिस रेंज है। यहां आर्मी के जवान बम फोड़ने की प्रैक्टिस करते हैं। कई बार बम फूटते नहीं हैं। इन्हें वे जंगल में छोड़ कर चले जाते हैं। तांबे के लालच में गांव वाले इन्हें जंगल में से उठा ले आते हैं।