ब्रेकिंग
भाटापारा नगर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया, अभिषेक उपाध्याय को सर्व सम्मती से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा, भाटापारा ब्राह्मण युवा शाखा का गठन किया गया विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल

युजवेंद्र की पत्नी धनश्री ने नाम से हटाया चहल सरनेम

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल जिम्बाब्वे के दौरे पर नहीं गए हैं। उन्हें आराम दिया गया है। चहल फिलहाल एशिया कप के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। दरअसल, युजवेंद्र चहल पिछले दिनों इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर लगाई। युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘New Life Loading’ हालांकि यह पोस्ट उन्होंने कुछ ही देर में डिलीट भी कर दी। स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के इंस्टा अकाउंट देखने के बाद फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक-ठाक नहीं है। वहीं, धनश्री ने इंस्टाग्राम बायो में अपने नाम में बदलाव किया। चहल ने स्टोरी में जो तस्वीर लगाई थी उस पर लिखा था- नई जिंदगी की शुरुआत होने वाली है। वहीं, धनश्री ने अपने नाम से सरनेम ‘चहल’ को हटा दिया। इसके अलावा उन्होने एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा- एक राजकुमारी हमेशा अपने दर्द को शक्ति में बदल देती है। सोशल मीडिया पर दोनों के द्वारा किए गए इस काम के बाद लोग हैरान हैं। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, चहल और धनश्री ने इस बारे में अब तक कुछ भी नहीं कहा है। धनश्री और चहल ने 2020 में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान आठ अगस्त को सगाई की थी। फिर उसी साल 22 दिसंबर को शादी की थी। सगाई और शादी की खबर दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।