ब्रेकिंग
विधायक इंद्र साव ने किया मतदान कहा लोगो का आज भी लोकतंत्र पर है विश्वास विधायक इंद्र साव के नेतृत्व में निकली रैली में उमड़ा जन सैलाब विधानसभा चुनाव से ज्यादा की मिलेगी इस बार लीड :-इंद्र साव भाटापारा शहर पुलिस द्वारा संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा में घटित अंधेकत्ल के मामले का 24 घंटे के भीतर किया गया पर्दाफाश भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया

बच्चों की ओरल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए पता होनी चाहिए ये बातें

हर पेरेंट बच्चों का ध्यान रखते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि उनके खाने-पीने और पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देते-देते हम कई छोटी-छोटी चीजें भूल जाते हैं। असल में ये बातें उनकी हेल्थ से जुड़ीं होती हैं। ओरल हेल्थ भी एक ऐसा ही टॉपिक है, जो बच्चों की ओवर हेल्थ से जुड़ा होता है। इसके बारे में हर पेरेंट को पता होना चाहिए और बच्चों की ओरल हेल्थ का ख्याल रखने की जिम्मेदारी पेरेंट की होती है।

सुबह उठते ही ब्रश करना
अपने बच्चों को सिखाएं कि उन्हें उठने के बाद फ्रेश होना है और ब्रश करना बहुत जरूरी है। बिना ब्रश किए बच्चों को कुछ भी खाने के लिए न दें। बिना ब्रश किए खाना खाने से उनकी ओरल हेल्थ खराब होती है।

रात में ब्रश करके सोना
सुबह उठने पर ब्रश करना बहुत जरूरी है। इससे अलावा अपने बच्चों को कहें कि रात को खाना खाने के बाद ब्रश करके सोना चाहिए। इससे बच्चों की ओरल हेल्थ ठीक रहेगी और उनके दांत भी मजबूत होंगे।

बच्चों को ज्यादा पानी पिलाएं
बड़ों की तरह बच्चों का पानी पीना भी बहुत जरूरी है इसलिए बच्चों को पानी पीने की आदत डालें। पानी पीने से बच्चों का डाइजेशन बेहतर होता है। पेट सही रहने से बच्चों की ओरल हेल्थ भी अच्छी रहेगी।

चॉकलेट और शुगर का कम इस्तेमाल
बच्चों को ऐसी चीजें न खाने दें, जिनसे कि उनकी ओरल हेल्थ खराब हो। चॉकलेट, शुगर, कैंडी से परहेज करने को कहें। बच्चों को ज्यादा फ्राइड फूड भी नहीं देना चाहिए। इससे बच्चोंं के दांत खराब होते हैं।