ब्रेकिंग
बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा नगर में रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया

राखी जैसा दिखता है कृष्ण कमल फूल, है ब्रह्मा-विष्णु-महेश का प्रतीक

कमल के फूल को हिन्दू धर्म में अहम माना जाता है। जी दरअसल यह कई प्रकार के होते हैं। इस लिस्ट में ब्रह्म कमल, सफेद कमल, नीलकमल, कृष्‍णकमल आदि शामिल है। जी दरअसल कृष्ण कमल के फूल की बनावट राखी की तरह होती है और इसी वजह से इसे राखी का फूल भी कहते हैं।

कहा जाता है यह बेल की तरह होता होता है इसलिए इसे झुमका लता के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इसे जुगनू फूल भी कहते हैं और यह बहुत ही शुभ माना जाता है। कृष्‍णकमल का साइंटिफिक नाम पैशन (Passiflora) है और यह किसी के साथ आगे बढ़ने वाली बेल है। वहीँ अधिकतर यह साउथ ईस्ट अमेरिका और साउथ अमेरिका में पाया जाता है।

कहा जाता है इसके जमीन के ऊपर उगने वाले हिस्सों से दवा बनती है। इसके अलावा इसकी लताओं में फूल के साथ फल भी उगते हैं। जी दरअसल यह कमल कई तरह के रंगों में पाया जाता है। जैसे, बैंगनी, लाल और सफेद आदि। इस फूल की 500 से ज्यादा प्रजातियां हैं। आपको बता दें कि हिन्दू धर्म की धार्मिक मान्यताओं के कारण लोग इसे अपने घर में लगाते हैं। इसी के साथ इसकी बाहरी पंखुड़िया बैंगनी लाल या सफेद होती हैं जिसकी संख्या करीब 100 तक होती है।

जी हाँ और इसके ऊपर पांच कली निकलती है और कुछ लोग इसे कौरव और पांडवों से जोड़कर देखते हैं। कहा जाता है इन पांच कलियों के ऊपर और तीन कलियां होती हैं जिन्हें ब्रह्मा-विष्णु-महेश का प्रतीक माना जाता है और जो केंद्र में विराजमान हैं उन्हें कृष्ण स्वरूप कहा गया है इसीलिए इसका नाम कृष्णकमल है। इसके अलावा इस फूल को घर में लगाने से जीवन में शांति, सुख, समृद्धि, उन्नति और सभी तरह के योग बनते हैं और इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इस कृष्‍णकमल के कई तरह औषधीय फायदे भी हैं।