मुर्गी दाने के नाम पर आंध्र प्रदेश से तराना लाए 1376 किलो गांजा
तराना, उज्जैन। नारकोटिक्स और पुलिस ने उज्जैन जिले के तराना से 1376 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गांजा आंध्र प्रदेश से मुर्गी दाने के नाम पर तराना लाया गया था। आरोपितों को पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए गांजे की कीमत 1 करोड़ 65 लाख रुपये हैं।