ब्रेकिंग
बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद

छत्‍तीसगढ़ के सीएम बघेल बोले- कुछ लोगों के लिए राम केवल वोट दिलाने वाले

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश के मुखिया यानि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भगवान राम सर्वव्यापी और सर्वकालिक हैं, उनके कई रूप हैं। यही वजह है कि राम को जो जिस रूप में देखना चाहता है, वे उसी रूप में दिखते हैं। हमारे लिए राम गांधी के रघुपति राघव राम वाले हैं। हमारे लिए सबरी के राम हैं। हमारे लिए माता कौशल्या के राम हैं। हमारे लिए भांचा (भतीजा) राम हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए राम को केवल वोट दिलाने वाले के रूप में देखते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वालों को कलई भी खुल जाती है

मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार को आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा 15 साल तक प्रदेश की सत्ता में रही, लेकिन माता कौशल्या के मंदिर या राम वनगमन पथ के लिए कुछ नहीं किया। चनखुरी स्थित् माता कौशल्या के मंदिर में हुए पुनरूर्द्धार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां जाने से पहले मीडिया से मुख्‍यमंत्री ने चर्चा की और इस चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे उत्तर प्रदेश चुनाव से जोड़े जाने पर आपत्ति करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी है ऐसे में स्वभाविक है कि भगवान राम के व्यक्तित्व पर छत्तीसगढ़ का भी असर होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि चनखुरी में तीन दिन तक कार्यक्रम चलेगा। इसमें प्रदेश और देश के कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।