ब्रेकिंग
भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज सतगुरू कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा पहुंच कर विधायक इन्द्र साव ने लिया आशीर्वाद विधायक इन्द्र साव ने विधायक मद से लाखों के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन भाटापारा में बड़ी कार्यवाही 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करने व... अवैध शराब बिक्री को लेकर विधायक ने किया नेशनल हाईवे में चक्काजाम अधिकारीयो के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित करीबन 1 घंटा नेशनल हाईवे रहा बाधित।

हाथरस दुष्कर्मः कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सामूहित दुष्कर्म पीड़ित दलित लड़की की मौत के बाद पूरे देश में आक्रोश है। राजनीति से लेकर बॉलीवुड जगत ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस और दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथरस मामले को लेकर मंगलवार को यहां विजय चौक पर प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुनिया ने कहा, ‘‘ देश में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित उत्तर प्रदेश है।महिलाओं के साथ हर रोज बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रहीं है। योगी जी अपनी चुनावी रैलियों में व्यस्त है। हम आवाज उठाते रहेंगे। हम झुकने वाले नहीं हैं।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी एल पुनिया और पूर्व सांसद उदित राज तथा दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया।

वहीं, कांग्रेस ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ‘जंगलराज’ स्थापित हो गया है तथा ऐसी घटनाओं के लिए प्रदेश सरकार की जवाबदेही बनती है। पार्टी ने यह भी कहा कि इस मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित होना चाहिए और शुरुआत में घटना को ‘आधिकारिक रूप से’ फर्जी खबर बताने के लिए भाजपा सरकार को माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र के ‘वर्ग-विशेष’ के जंगलराज ने एक और युवती को मार डाला। सरकार ने कहा कि ये फ़ेक न्यूज़ है और पीड़िता को मरने के लिए छोड़ दिया। ना तो ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना फ़ेक थी, ना ही पीड़िता की मौत और ना ही सरकार की बेरहमी।” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है व महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जवाबदेही है।

कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में दिल्ली में विजय चौक पर प्रदर्शन किया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी एल पूनिया और दिल्ली प्रद्रेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन तथा कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

गौरतलब है कि हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय दलित लड़की की मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।