ब्रेकिंग
कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य युवराज को लांच कर परिवार के लिए सत्ता का उपयोग करना है -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न... बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन माता देवालय वार्ड तालाब समीप में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वार्डवासियों के साथ मनाया रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल रायपुर लोकसभा में इस बार भाजपा का तिलस्म टूटेगा,विकास उपाध्याय की होगी अच्छी जीत:- भूपेश बघेल भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी का शुभारंभ किया थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा भाटापारा क्षेत्र निवासरत एक बडे मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक अपचारी बालक स... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:-विकास उपाध्याय क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को जिताया है,उसी प्रका... भाजपा सांसद सक्रिय होता तो क्षेत्र की इतनी दुर्दशा नही होती:_विकास उपाध्याय। क्षेत्र की जनता ने जिस प्रकार विधानसभा में कांग्रेस को भारी मतों से जिता... रायपुर के कांग्रेस भवन में भाटापारा विधायक इन्द्र साव का जन्मदिवस मनाया गया लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, महादेव एप में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज

भारतीय खिलाड़ियों ने दी देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

भारत को आजाद हुए आज 75 साल हो चुके हैं और पूरा देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने भी देशवासियों को आजाद दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर पूर्व कप्तान विराट कोहली, हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह समेत भारत के दर्जनों क्रिकेटर और अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं देते हुए देश के बलिदानियों को याद किया है।कप्तान रोहित शर्मा ने तिरंगा पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है, “आजादी के 75 साल पूरे। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।” वहीं, विराट कोहली ने लिखा, “75 गौरवशाली वर्ष। भारतीय होने पर गर्व है। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द।” महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”